After Header-1

प्रेम, समानता और सेवा का संदेश देती हैं गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उन्होंने एक ओंकार, समानता, प्रेम, सत्य, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनकी शिक्षाएं जाति, धर्म और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर प्रत्येक मनुष्य के कल्याण और सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को सत्य, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से गुरु नानक देव जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और प्रेम, सद्भाव तथा सेवा की भावना के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.