After Header-1

बैडमिंटन में उत्तराखंड का जलवा, आन्या ने जीता नेशनल रजत

देहरादून। सिक्किम के गंगटोक में आयोजित योनेक्स-सनराइज 49वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की इंटर-जोनल स्टेट टीम चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि विद्यालय की पूर्व छात्रा आन्या बिष्ट ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

उत्तराखंड की कांस्य पदक विजेता टीम में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की छात्राएं वेदांशी नेगी और रिदा तनवीर शामिल रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, विद्यालय की पूर्व छात्रा आन्या बिष्ट ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर उनकी मेहनत, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

उत्तराखंड टीम के अन्य सदस्यों में अक्षिता मनराल, सम्भवी रौथाण, शौर्य अग्रवाल और अभिनव कंडारी शामिल रहे। ये सभी खिलाड़ी पिछले वर्ष सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर चुके हैं।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.