After Header-1

बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, छह की मौत

ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी विश्वनाथ बस गूलर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह यात्रियों की मौत होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान गूलर के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सड़क से नीचे गहरी खाई में जा समाई।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है। मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.