After Header-1

मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने उनके क्रिकेट करियर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेल के प्रति उनका समर्पण और मेहनत युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.