After Header-1

भाजपा विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी हादसे का शिकार, स्कूटी की टक्कर से मची अफरा-तफरी

देहरादून। टिहरी जिले की देवप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी गाड़ी को कीर्तिनगर पुल के पास एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक के वाहन को नुकसान पहुंचा, जबकि उनके पैर में हल्की चोट आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के समीप उनकी गाड़ी और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। हालांकि, विधायक सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे में उनके पैर में मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.