After Header-1

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, मारे गये दो आतंकी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के खानमोह इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हुई है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। यहां दो आतंकियों को मार गिराया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। दोनों ने आतंकी संगठन अल-बद्र की ड्रेस पहनी हुई थी।

यह भी पढ़े-DRDO के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई 2-DG दवा लॉन्‍च

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह  और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के जवानों ने  संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे,तब मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं तथा अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।

यह भी पढ़े-गुजरात की तरफ बढ़ा चक्रवात तौकते, छह की मौत, मुंबई एयरपोर्ट बंद

Leave A Reply

Your email address will not be published.