After Header-1

DRDO के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई 2-DG दवा लॉन्‍च

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना का कहर जारी है वहीं ऐसे में इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है।कोरोना की जंग में देश  का साथ देने के लिए तैयार की गई 2-DG दवा को आज लॉन्‍च कर दिया गया है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ DRDO के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई 2-DG  दवा को लॉन्‍च किया।

यह भी पढ़े-देश में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 2.81 लाख से अधिक नये मामले

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दवा की पहली खेप जारी की। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर दिल्ली ऐ.आई.आई.एम.एस के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को पहली खेप सौंपी गई। दवा की लॉन्चिंग के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि इसके लिए मैं वैज्ञानिकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। कोविड से लड़ाई में डीआरडीओ ने अहम योगदान दिया है।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि मैं सभी वैज्ञानिकों को अपनी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा यह दवा उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है। यह दवा देश के वैज्ञानिकों क्षमता को दर्शाता है।हम सभी को संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहने की जरूरत है। मैं डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी का बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़े-Tauktae तूफान से 6 की मौत, गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

Leave A Reply

Your email address will not be published.