After Header-1

SPUTNIK-V: भारत में लगी पहली डोज, जानिए कितनी है कीमत

स्पुतनिक वी कीमत वर्तमान में 948 रुपये+5% जीएसटी प्रति डोज़ है यानि की इसकी कुल कीमत 995.40 रूपये हैं। लोकल सप्लाई शुरू होने पर कीमत कम होने की संभावना है: डॉ. रेड्डीज लैब

नई दिल्ली। कोरोना से जंग में भारत को आज रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V के रूप में एक और हथियार मिल गया है।  हैदराबाद में दीपक सपरा ने स्पूतनिक-V की पहले डोज ली।  डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज की तरफ से जानकारी दी गई है।

भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V के दाम तय कर लिए गए हैं।  आयात की गई वैक्सीन की कीमत 948 रुपये प्रति डोज रखी गई है। इस कीमत में 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगाया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि स्थानीय सप्लाई शुरू होने के बाद वैक्सीन की दरों में कमी आ सकती है।

स्पुतनिक वी कोविड -19 वैक्सीन की खुराक जो भारत में बनाई जाएगी वो और सस्ती हो सकती है। कंपनी ने कहा कि रूस के टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप एक मई को भारत पहुंची। इस टीके को केंद्रीय दवा प्रयोगशाला, कसौली से 13 मई 2021 को मंजूरी मिली।

इस दवा की और खेप आने वाले महीनों में भारत में पहुंच रही है। उसके बाद भारतीय दलमाता भागीदारों से भी इसकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इंपैक्ट पूट-वी टीके की मौजूदा कीमत पर इस पर पांच प्रतिशत बीमार पड़ सकता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.