After Header-1

देहरादून पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त मुलाकात भी हुई।

केंद्रीय मंत्री के उत्तराखंड आगमन को स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों और विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड आगमन की शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक हलकों में नड्डा के इस दौरे को विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा आगामी विकास कार्यों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, उनके विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.