After Header-1

श्रीनगर मेडिकल काॅलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय को रेल निगम की नई सौगात

डाॅ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में लिया गया निर्णय

देहरादून। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली मेडिकल काॅलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल को रेल विकास निगम नेदो नई सौगात दी हैं। राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में निर्णय लिया गया कि रेल विकास निगम श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में उच्च गुणवत्ता के 10 आईसीयू बैड तैयार कर के देगा। इसके अतरिक्त रेल निगम संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर में 1000 एमएमपी क्षमता का ऑक्सीजन प्लाॅट स्थापित करने के साथ ही उच्च गुणवत्ता के 5 आईसीयू बैड़ स्थापित करेगा।

श्रीनगर मेडिकल काॅलेज एवं संयुक्त चिकित्सालय को रेल निगम की नई सौगातवर्चुअल मीटिंग के माध्यम से राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीनगर गढ़वाल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की । इस दौरान उन्होने मेडिकल काॅलेज में पूर्व में निर्माणधीन 30 आईसीयू बैड स्थापित किये जाने की समीक्षा करते हुये कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इसके अलावा रेल निगम द्वारा स्थापित किये जा रहे 10 नये आईसीयू बैड़ का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश प्रार्चाय तथा रेल निगम के अधिकारियों को दिये। डाॅ रावत ने कहा कि श्रीनगर पूरे गढ़वाल मण्डल का केन्द्र बिन्दु है जहाॅ पर उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए मेडिकल काॅलेज में लगातार स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ायी जा रही है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में रेल विकास निगम द्वारा बनाये गये 52 बेड़ के चिकित्सालय में भी उच्च स्तरीय सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं, ताकि आमलोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके।उन्होने इस कार्य के लिए रेल विकास निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़े-केंद्र द्वारा देहरादून-मसूरी एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम के लिए जमीन हस्तांतरण की मंजूरी

यह भी पढ़े-आपदा प्रभावित इलाके का CM तीरथ ने लिया जायजा

यह भी पढ़े-गणेश जोशी पहले अध्ययन करें, तब बोलें : त्रिवेंद्र सिंह रावतगणेश जोशी पहले अध्ययन करें, तब बोलें : त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़े-उत्तराखंड में फिर फटा बादल, कई दुकाने हुई ध्वस्त, अलर्ट जारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.