कान्स में ऐश्वर्या-आराध्या की रॉयल एंट्री, मां-बेटी की जोड़ी ने लूटी महफिल

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। लंबे समय बाद कान्स के रेड कार्पेट पर उनकी वापसी बेहद खास रही। इस बार उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कान्स में ऐश्वर्या ने बेबी पिंक रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना, जिसमें फ्लोइंग केप स्लीव्स और चमकदार फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बना दिया। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट कर्ल्स, ग्लॉसी मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पूरा किया। हमेशा की तरह ऐश्वर्या का ग्रेस और एलिगेंस रेड कार्पेट पर साफ नजर आया।

वहीं आराध्या बच्चन ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सैटिन रेड गाउन के साथ शिमरी केप कैरी की, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी। फ्रेंच रिवेरा की खूबसूरत लोकेशन पर मां-बेटी की यह जोड़ी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लग रही थी। फैंस सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कान्स में अपने पहले रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान ऐश्वर्या ने रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन पहना था। इस आउटफिट में कंधों के पास खास डिजाइन और पूरी ड्रेस पर की गई चमकदार कढ़ाई ने उनके लुक को और खास बना दिया। उन्होंने कम एक्सेसरीज के साथ अपने स्टाइल को बेहद क्लासी रखा।

कान्स रवाना होने से पहले ऐश्वर्या और आराध्या को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था। दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करती नजर आई थीं। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या ने एक छोटे फैन के साथ तस्वीर खिंचवाकर अपने विनम्र स्वभाव की झलक भी दिखाई।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में देवदास के साथ कान्स में डेब्यू किया था। तब से वह लगातार भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.