After Header-1

केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, हर महीने 60 लाख वैक्सीन सप्लाई किए जाएं

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। CM केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली में 18-45 साल के 92 लाख लोग हैं, आप सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को निर्देश दें कि मई से जुलाई के दौरान हर महीने 60 लाख वैक्सीन डोज दिल्ली को सप्लाई करें। ताकि अगले 3 महीने में टीकाकरण पूरा हो सके।

हम अभी रोजाना एक लाख टीके लगा रहे हैं, जिसको बढ़ाकर हम तीन लाख तक करने जा रहे हैं। इसलिए हमारी क्षमता 90 लाख टीके प्रति माह लगाने की होगी। उन्होंने कहा, वैक्सीन की कीमत एक होनी चाहिए चाहे केंद्र सरकार खरीदें राज्य सरकार खरीदे या फिर प्राइवेट अस्पताल द्वारा खरीदी जाए।  केजरीवाल ने कहा कि अभी के हालात में वैक्सीन बनाने वाला प्राइवेट अस्पताल को पहले वैक्सीन देगा, क्योंकि प्राइवेट अस्पताल को वैक्सीन देने में फायदा ज्यादा है, क्योंकि प्राइवेट हॉस्पिटल को महंगी डोज मिलती है बजाए सरकार को देने में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.