System का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। करीब दो मिनट के इस ट्रेलर में कोर्टरूम ड्रामा, सामाजिक असमानता, सत्ता और न्याय व्यवस्था के कई गंभीर पहलुओं को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन Ashwiny Iyer Tiwari ने किया है।
फिल्म में Sonakshi Sinha मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वह नेहा राजवंश नाम की एक महत्वाकांक्षी सरकारी वकील का किरदार निभा रही हैं, जो खुद को साबित करने के लिए एक मुश्किल केस स्वीकार करती है। ट्रेलर की शुरुआत उनके संघर्ष और अदालत में चलने वाली तीखी बहसों से होती है। नेहा अपने पिता द्वारा दी गई चुनौती को पूरा कर फर्म में साझेदारी हासिल करना चाहती है, लेकिन इस सफर में उसे कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म में Jyothika कोर्टरूम स्टेनोग्राफर सारिका के किरदार में दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर में संकेत मिलता है कि सारिका के पास कुछ ऐसे राज हैं, जो पूरी कहानी को नया मोड़ दे सकते हैं। वहीं Ashutosh Gowariker भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।
ट्रेलर में अदालत के भीतर होने वाले भावनात्मक टकराव और समाज में मौजूद असमानता की तस्वीर को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है। फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या न्याय व्यवस्था वास्तव में सभी के लिए समान है या फिर पैसे और ताकत के आगे गरीबों की आवाज दब जाती है।
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा कि ‘सिस्टम’ जैसी कहानियां समाज की सच्चाई को सामने लाने का काम करती हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म को अपने करियर की चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक बताया। उनके अनुसार यह कहानी उस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां कई बार इंसाफ भी सामाजिक ढांचे में बंटा हुआ नजर आता है।