गूगल-माइक्रोसॉफ्ट में करोड़ों के सपनों को मिली उड़ान, जानिए किन छात्रों ने मारी बाजी

देहरादून। Graphic Era Group of Institutions में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में इस वर्ष शानदार प्लेसमेंट हासिल करने वाले 723 छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस समारोह में देश-विदेश की नामी कंपनियों में चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की उपलब्धियों ने हर किसी को गौरवान्वित कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए Dr. Kamal Ghanshala ने कहा कि करियर की शुरुआत में केवल बड़ा पैकेज मायने नहीं रखता, बल्कि बेहतर कार्य संस्कृति, सीखने के अवसर और आगे बढ़ने की क्षमता अधिक महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सबसे अधिक चर्चा Pradeep Rawat की रही, जिन्हें गूगल में 61.63 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर चयन मिला। वहीं Shivam Agrawal को डी.ई. शॉ में 60.3 लाख रुपये और Kunal Kumar को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित किया गया। इसके अलावा अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 लाख रुपये तथा आस्था मेहता और आदर्श भारती मूसा को अमेज़न में 47.88 लाख रुपये के पैकेज मिले। इन सभी प्रतिभाशाली छात्रों को एक-एक लाख रुपये नकद इनाम और ट्रॉफी प्रदान की गई।

Graphic Era Hill University के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रेरणा बडोनी और रक्षित बेनीवाल को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख रुपये तथा पलक अग्रवाल को गूगल में 54.84 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होने पर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में केवल छात्रों ही नहीं बल्कि उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला और वाइस चेयरपर्सन Dr. Rakhi Ghanshala ने छात्रों की सफलता में परिवारों की भूमिका को अहम बताते हुए उन्हें सम्मानित किया।

इसके अलावा आराध्या बहुगुणा, देव वर्मा, ध्रुव गुप्ता, मानव चौहान, मनीषा पन्नू, आंशिक शर्मा, हिमानी उपाध्याय, इशिका राणा, मोहित सिंह रावत और नितिन राणा को अमेज़न में 47.88 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होने के लिए 50-50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

इस वर्ष ग्राफिक एरा के छात्रों का चयन गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, इंफोसिस, फ्लिपकार्ट, जेपी मॉर्गन, डेलॉइट, टीसीएस, अमूल, यामाहा, नायका और एशियन पेंट्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। बीटेक, बीबीए, बीसीए, एमबीए और एमसीए सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

वहीं दूसरी ओर Graphic Era Global School के कक्षा 10 के छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अहाना धवन ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। इसके अलावा तनीषा अकरम, अंश प्रताप सिंह, आकांक्षा त्यागी और कार्तिक बरमौला को भी सम्मानित करते हुए फीस में 25 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.