6 अभियुक्तों पर 1-1 लाख का ईनाम किया घोषित

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र के सिल्वरसिटी माल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की घटना के सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0: 30/26 धारा: 103 (1), 61 (2), तथा 238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों (1)राजकुमार, पुत्र शिवदत्त को दिनांक: 19-02-26 को जमशेदपुर से तथा दिनांक: 23-02-26 को एक अन्य अभियुक्त (2) अक्षत ठाकुर पुत्र प्रभास ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से घटना में शामिल 6 अन्य अभियुक्तों 1: अंकित वर्मा पुत्र अरूण वर्मा 2: आशुतोष सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह 3: विशाल सिंह पुत्र सुभाष सिंह 4: आकाश कुमार प्रसाद पुत्र अरूण प्रसाद 5. यशराज पुत्र राजकुमार तथा 6: जितेन्द्र कुमार साहु पुत्र मुन्ना साह के नाम प्रकाश में आये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी 6ं अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं, साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा सभी 06ं वांछित अभियुक्तों पर 1-1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.