मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहा वैली ब्रिज, मंत्री ने क्यों किया निरीक्षण?

  देहरादून।  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए किए गए इस निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, ऐसे में वैली ब्रिज का समय पर तैयार होना बेहद जरूरी है।

मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.