After Header-1

मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कराया भोजन, सितारगंज में लगा लंगर

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार, 13 नवंबर को सितारगंज के श्री रामलीला मैदान में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर सामाजिक सेवा और मानवता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। सभी ने लंगर सेवा में सहयोग करते हुए जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। आयोजन के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सरोकार और सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, ललित सक्सेना, अजय गुप्ता, अतेंद्र भुल्लर, राम सिंह गिल, पलविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, दयानंद तिवारी, नरेश ठाकुर, अजय कठैत और सतीश उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा के ग्रंथी साहिबान की भी उपस्थिति रही। आयोजन में शामिल लोगों ने जरूरतमंदों की सेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इस प्रकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

लंगर सेवा के आयोजक एडवोकेट जीएस बेदी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.