रांची। नवरात्र के पावन अवसर पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, जोड़ा तालाब, बरियातू स्थित स्वामी परमानंद बिरसा मुंडा छात्रावास में शस्त्र पूजन एवं कन्या पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।


कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां दुर्गा की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर शस्त्र पूजन के माध्यम से शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का संदेश दिया गया। वहीं, कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया। नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। यह आयोजन समाज में नारी सम्मान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है।
कार्यक्रम में नेहा कुमारी, डॉ. एम.एस. भट्ट, प्रकाश चंद्र सिन्हा, त्रिपुरारी कुमार, राजकिशोर प्रसाद, कृष्ण कुमार, कमल झा, रवि पाठक, सुरेंद्र मंडल, महेंद्र कुमार, चान्दो, निशा गुप्ता और ओम प्रकाश मिश्रा सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।
आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता के महत्व को रेखांकित किया।
