अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची में राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।


वहीं अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को उत्तराखंड का सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
भाजपा ने उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की है। नई नियुक्तियों के बाद उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश संगठन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अब राम माधव के नेतृत्व वाली नई टीम संभालेगी।