After Header-1

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में बड़ा उछाल, हाईस्कूल 96% पार

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सुधार परीक्षा के नतीजों के बाद बोर्ड परीक्षाओं के कुल परिणाम में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत से बढ़कर 96.07 प्रतिशत हो गया है, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 प्रतिशत से बढ़कर 91.80 प्रतिशत पहुंच गया है।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 (प्रथम) और परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2025 (तृतीय) के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

सुधार परीक्षा 2026 के प्रथम चरण में हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 रहा। इसमें 82.61 प्रतिशत बालक और 84.34 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 73.35 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इनमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.20 और बालिकाओं का 76.07 प्रतिशत रहा।

सुधार परीक्षा के परिणाम जुड़ने के बाद हाईस्कूल के कुल बोर्ड परिणाम में करीब चार प्रतिशत की वृद्धि हुई। अब हाईस्कूल में 93.94 प्रतिशत बालक और 98.14 प्रतिशत बालिकाएं सफल रही हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.80 हो गया है। इसमें 89.26 प्रतिशत बालक और 94.16 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं।

परिषद ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2025 के तीसरे चरण का परिणाम भी जारी किया है। इसमें हाईस्कूल का कुल परिणाम 66.67 प्रतिशत रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.88 और बालिकाओं का 57.89 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में कुल 58.70 प्रतिशत छात्र सफल हुए। इनमें 61.54 प्रतिशत बालक और 55 प्रतिशत बालिकाएं शामिल हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सुधार परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में असफल रहे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। सुधार परीक्षा विद्यार्थियों को दोबारा मेहनत कर बेहतर परिणाम हासिल करने का अवसर देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.