स्वतंत्रता दिवस पर टीम शिवम पंडित ने निकाली भव्य देशभक्ति रैली

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम शिवम पंडित की ओर से शहर में भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। घंटाघर से शुरू हुई रैली प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, पथरी बाग चौक और आईएसबीटी चौक से होते हुए वापस घंटाघर पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

टीम शिवम पंडित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का दिन भी है। रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। टीम ने कहा कि युवाओं को देशहित और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए आगे आना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.