भीषण गर्मी में राहत की पहल! रुड़की में शुरू हुआ निःशुल्क शीतल जल सेवा केंद्र

 रुड़की। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रुड़की शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर निःशुल्क शीतल जल सेवा केंद्रों की शुरुआत की गई। इस जनहितकारी पहल का शुभारंभ भाजपा के पूर्व मेयर प्रत्याशी मयंक गुप्ता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, श्रमिकों, यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह जल सेवा केंद्र प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

चैरब जैन ने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण उनके जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे जनहितकारी कार्य सफल हो पाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता दीपक पांडे ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है और जनसेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में शीतल जल सेवा केंद्र लोगों के लिए राहत का बड़ा माध्यम साबित होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर जुनैद मलिक, सोनू कश्यप, एडवोकेट ओम त्यागी, सुजल कौशिक, तरुण बिरला, प्रिंस लहरा, ललित पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.