NEET UG 2026 फिर से क्यों होगी? 21 जून की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

नई दिल्ली। National Testing Agency ने केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की घोषणा कर दी है। एजेंसी के अनुसार अब NEET (UG) 2026 की परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी। इस फैसले के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है।

एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या फर्जी सूचना पर भरोसा न करें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी केवल एनटीए के अधिकृत पोर्टल और सोशल मीडिया माध्यमों पर ही जारी की जाएगी।

छात्रों की सहायता के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 जारी किए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी समस्या या प्रश्न [neet-ug@nta.ac.in](mailto:neet-ug@nta.ac.in) पर ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

इसी बीच बुधवार देर रात केंद्रीय शिक्षामंत्री के आवास पर NEET परीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की पारदर्शिता, सुरक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार इसी बैठक में 21 जून को परीक्षा आयोजित कराने के प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी गई।

बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा), सचिव (स्कूल शिक्षा), एनटीए के महानिदेशक, Central Board of Secondary Education के अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और तकनीकी निगरानी मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया।

एनटीए ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि छात्रों का भरोसा कायम रखा जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.