भाजपा का बड़ा संदेश: चुनाव नहीं, समाज का विश्वास जीतना सबसे जरूरी

देहरादून। Bharatiya Janata Party के प्रदेश मीडिया प्रभारी Manveer Singh Chauhan ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज का विश्वास हासिल करना भी होना चाहिए।

राजधानी देहरादून के पटेल नगर में आयोजित भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया की बदलती भूमिका पर कार्यकर्ताओं से विस्तार से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भले ही विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी हो, लेकिन उसकी मूल पहचान एक सामाजिक और वैचारिक संगठन की रही है, जिसने हर दौर में समाज जागरूकता और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है, लेकिन विपक्ष और कुछ नकारात्मक ताकतें भ्रम फैलाकर जनता के विश्वास को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे समय में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। कार्यकर्ताओं को सत्य, सकारात्मकता और अनुशासन के साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हर कार्यकर्ता संगठन का “संवाद दूत” है, इसलिए सोशल मीडिया पर भाषा और व्यवहार बेहद जिम्मेदारीपूर्ण होना चाहिए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक गलत सूचना या असंयमित टिप्पणी संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म संवाद के शक्तिशाली माध्यम हैं, लेकिन इनके उपयोग में डिजिटल अनुशासन बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा “राष्ट्र प्रथम” की भावना से प्रेरित विचार परिवार है और मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। कार्यकर्ताओं को मीडिया के साथ सकारात्मक संबंध बनाकर तथ्यात्मक जानकारी साझा करनी चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक माहौल तैयार हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.