देहरादून। राजधानी के कुआंवाला क्षेत्र में राठ जन विकास समिति द्वारा प्रस्तावित ‘राठ भवन’ का निर्माण जल्द शुरू होगा। यह भवन न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संजोएगा, बल्कि राठ क्षेत्र के लोगों की एकता का प्रतीक भी बनेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ने इसे वर्षों पुराने सामूहिक सपने के साकार होने का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि आगामी एक वर्ष के भीतर इस भव्य भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। यह भवन प्रवासी राठ समाज के लिए सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंत्री ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने राठ जन विकास समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े परिवारों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। मंत्री ने बताया कि श्रीनगर में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से तक बायपास मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पौड़ी से पाबो तक सुरंग निर्माण और त्रिपालीसैंण के बीच एक अन्य सुरंग परियोजना पर भी कार्य प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून से पाबो की दूरी कम होगी और यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी।
पर्यटन विकास को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने और जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दर्शाती है। धारी देवी से चौथान होते हुए बिनसर मंदिर तक एक मजबूत पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
समिति के पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि ‘राठ भवन’ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।