देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 124 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने के साथ ही आगामी कुम्भमेला के अवस्थापना सुविधाओ के विकास में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने जनपद देहरादून में प्रस्तावित नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना हेतु 7.51 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में वैकल्पिक विवाद समाधार (ए०डी०आर०) केन्द्र के प्रथम चरण के कार्य हेतु 14 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया ।
मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सहसपुर के न्यू कैंट रोड में राज्य योजना के अन्तर्गत के 30 मीटर स्पान के गार्डर पुल के निर्माण हेतु 5.36 करोड़ तथा जनपद पौडी गढ़वाल में रिखणीखाल के अन्तर्गत द्वारी भौंन सडक के निर्माण हेतु 3.47 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा विशेष सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 के सुरक्षित एवं सफल आयोजन हेतु हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत हर की पौडी, मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, कांगडा घाट, रोडी बेलवाला घाट एवं पुलों के पुनरूद्धार कार्य हेतु 50.23 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
कनक चौक का नाम होगा अब शहीद केसरी चन्द चौक, मुख्यमंत्री ने किया प्रस्ताव का अनुमोदन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निगम देहरादून के अन्तर्गत लैन्सडाउन चौक का नाम महर्षि वाल्मिकी भगवान चौक यथावत् रखते हुए कनक चौक का नाम आजाद हिन्द फौज के नायक केसरी चन्द जी के नाम रखते हुए शहीद केसरी चन्द चौक किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।