मंत्री रेखा आर्य ने किया देव पूजन! सोमेश्वर में दिखी आस्था की झलक

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम जीतब में श्री हरज्यू मंदिर में आयोजित देव पूजन वैशी कार्यक्रम में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं को संजोकर रखने की अपील भी की।

देव पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री ने स्थानीय जनता से संवाद किया और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.