पहाड़ी इलाके में गूंजा जोरदार धमाका, सुखोई-30 दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर समेत दो पायलट शहीद

Assam के Karbi Anglong जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हो गया। Indian Air Force का Sukhoi Su-30MKI फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के रूप में हुई है।

वायुसेना के अनुसार फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर इस मिशन में फ्लाइंग नेविगेटर की भूमिका निभा रहे थे। भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से हादसे की पुष्टि करते हुए दोनों अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे हुई। फाइटर जेट ने Jorhat एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। इसके बाद वायुसेना की टीम ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों के कारण दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में टीम को लगभग चार घंटे का समय लग गया।

बाद में सर्च ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनास्थल से दोनों वायु सैनिकों के शव बरामद किए गए। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और वायुसेना ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय इलाके में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जो आसपास की पहाड़ियों में गूंज उठी। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने पहाड़ियों की दिशा से धुआं उठते हुए भी देखा, जिसके बाद उन्हें शक हुआ कि कोई सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कार्बी आंगलोंग जिले के रंगखेला क्षेत्र के चोकीहोला के नीलिप ब्लॉक के पास एक दूरस्थ पहाड़ी इलाके में हुई। यह स्थान आबादी से काफी दूर और घने जंगलों के बीच स्थित है, जिसके कारण शुरुआती बचाव कार्य में कठिनाई आई।

फिलहाल Indian Air Force ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। वायुसेना ने कहा है कि इस दुखद घटना में शहीद हुए दोनों अधिकारियों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.