देवभूमि विकास संस्थान करेगा युवाओं की काउंसलिंग: त्रिवेंद्र

देहरादून। विधान सभा मार्ग स्थित कार्यालय में देवभूमि विकास संस्थान की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के संरक्षक एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि विकास संस्थान शैक्षणिक संस्थानों में इसी माह से वहाँ अध्यनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेगा इसके लिए मनोवैज्ञानिक, कानूनी विशेषज्ञ, अधिवक्ता, शिक्षाविद् एवं पत्रकारों की टीम तैयार की जाएगी जो युवाओं को विभिन्न विषयों पर परामर्श देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे जिससे इस प्रतिस्पर्धा के युग में हमारे युवा सही मार्ग का चयन कर सकें और उस पर आगे बढ़कर संतोषपूर्ण व खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके l इस अवसर पर संस्थान के सचिव सत्येंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ भूगर्व वैज्ञानिक प्रो दीपक भट्ट, वरिष्ठ परामर्शदात्री रमिंद्री मंद्रवाल, अर्थशास्त्री प्रो आर पी ममंगाई, एडवोकेट रवी नेगी, उमेश्वर रावत, मुख्य ट्रस्टी कृति रावत, प्रमोद रावत एडवोकेट राघव, मनोज रावत, सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ राजेश भट्ट, प्रो एच सी पुरोहित, प्रो हर्ष डोभाल, डॉ अरुण कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.