मनरेगा से बेहतर क्यों है वीबी जी रामजी योजना? नानकमत्ता में मंत्री रेखा आर्या ने बताए फायदे

नानकमत्ता/उधम सिंह नगर।
कैबिनेट मंत्री **रेखा आर्या** ने रविवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित प्रेम पैलेस में आयोजित **वीबी जी रामजी योजना जन जागरण जिला सम्मेलन** में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राम के नाम से कांग्रेस का विरोध कोई नया नहीं, बल्कि बहुत पुराना है और इसी वजह से वह इस जनकल्याणकारी योजना की आलोचना कर रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वीबी जी रामजी योजना को मनरेगा के 20 वर्षों के अनुभव से मिली सीख के आधार पर तैयार किया गया है और यह हर दृष्टि से मनरेगा से बेहतर है। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जिसमें रोजगार की अधिक गारंटी और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था शामिल है।

रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना के तहत अब 100 दिन के बजाय **125 दिन रोजगार की गारंटी** दी जाएगी। यदि किसी कारणवश श्रमिक को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो उसे भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही श्रमिकों को **साप्ताहिक डिजिटल भुगतान** सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उन्हें समय पर मेहनताना मिल सकेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों और श्रमिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फसल की बुवाई और कटाई के मौसम में इस योजना के अंतर्गत सार्वजनिक कार्यों को **60 दिनों के लिए स्थगित** किया जाएगा। इससे श्रमिक कृषि कार्यों में भी भाग ले सकेंगे और उन्हें दोहरी आजीविका का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वीबी जी रामजी योजना के माध्यम से अब गांवों में निर्माण कार्य सुनियोजित लक्ष्य के साथ किए जाएंगे। यह योजना ग्रामीण विकास को गति देने के साथ-साथ गांवों को **2047 के विकसित भारत** का सहयात्री बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष **कमल जिंदल**, पूर्व विधायक **प्रेम सिंह राणा**, प्रदेश उपाध्यक्ष **श्रीपाल राणा**, नगर पालिका अध्यक्ष **प्रेम सिंह दुरना**, जिला पंचायत अध्यक्ष **अजय मौर्या** सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में योजना को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.