77वें गणतंत्र दिवस पर वे टू वेज़ (एन) स्कूल में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक रंग में रंगा रांची

रांची। न्यू पुंदाग स्थित वे टू वेज़ (एन) स्कूल में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. डी. एन. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य, समूह प्रस्तुतियों और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।

समारोह की तैयारी भव्य और व्यवस्थित रही, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एकता और संस्कारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.