After Header-1

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा बागेर पहुंची

भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं: करन

आगामी चुनावों में भाजपा को मिलेगा सबक: प्रदीप
बागेर। अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने व वीआईपी के नाम सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा बागेर पहुंची। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यायल में प्रदर्शन किया व सभा की। सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

कांग्रेस की अंकिता भंडारी न्याय यात्रा बागेर पहुंची। गरुड़ मार्ग केसमीप गांधी मूर्ति पर यात्रा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। यात्रा प्रमुख बाजारों से होते हुए नुमाईश मैदान पहुंची। जहां आयोजित सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि अंकिता हत्याकांड से भाजपा का चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा नेताओं का इसमें नाम आने के बाद भी सरकार चुप बैठी है। कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा के शासन में बालिकाओं पर अत्याचार हो रहे हैं व इसमें भाजपा की महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं कहा कि ऐसी सरकार को आगामी चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजरुन भट्ट, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भगत सिंह डसीला, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र टंगणियां, किशन कठायत, विनोद पाठक, सुनील भंडारी, गीतारावल, इंद्रा पांडे, लक्ष्मी धर्मसत्तू, लोकमणि पाठक, कुंदन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.