नववर्ष पर प्रेस क्लब रुड़की में उमड़ा पत्रकारों का उत्साह, मंगल बेला कार्यक्रम का आयोजन

रुड़की। नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब महानगर रुड़की द्वारा आदर्श नगर स्थित बैंकट हॉल में “नववर्ष मंगल बेला” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने एकजुट होकर नए साल का स्वागत किया और समाज व पत्रकारिता जगत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब महानगर के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष देश, प्रदेश और समाज के लिए सुख, शांति व समृद्धि लेकर आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला वर्ष पत्रकारों के लिए भी सकारात्मक, सुरक्षित और उपलब्धियों से भरा रहेगा।

महासचिव मोनू शर्मा ने कहा कि नववर्ष के आगमन पर सभी की यही प्रार्थना है कि प्रदेश प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहे और समाज में सौहार्द बना रहे। साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक, कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत, डायरेक्टर देशराज पाल, अमित शर्मा, पुनीत रोहिल्ला, चौधरी अनवर राणा, विशाल यादव सहित अनेक वरिष्ठ व युवा पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.