After Header-1

आगामी चुनावों पर PM मोदी की खास रणनीति—11 दिसंबर के रात्रिभोज में क्या होगी चर्चा?

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। एनडीए संसदीय दल की मंगलवार को हुई अहम बैठक में बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। बैठक में मौजूद सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। सांसद उपेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन सहित कई नेताओं ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

300×600 ADS-2

संसद के पुस्तकालय भवन स्थित जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों का आभार जताया और उन्हें संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने चुनाव सुधारों को लेकर चल रहे राष्ट्रीय अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की। साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी सांसदों को दिशा-निर्देश दिए और मजबूत तैयारी की बात कही।

सूत्रों ने यह भी बताया कि 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी एनडीए सांसदों के साथ रात्रि भोज पर मुलाकात करेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी।
उधर, संसद में भी दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस होने जा रही है—राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस की शुरुआत विपक्ष के नेता राहुल गांधी करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.