After Header-1

एलटी से प्रवक्ता–प्रधानाध्यापक पदोन्नति में आएगी तेजी! शिक्षा मंत्री के बड़े निर्देश

300×250 ADS-1

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को एससीईआरटी सभागार में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एससीईआरटी और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के लिए अलग शिक्षक संवर्ग नियमावली, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा प्राथमिक शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. रावत ने अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालय सहित राज्य के अन्य आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के लिए प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और अध्यापकों की स्थायी नियुक्ति हेतु नियमावली जल्द तैयार करने को कहा।

300×600 ADS-2

शिक्षा मंत्री ने राज्य के माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू करने के निर्देश भी दिए, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया, ताकि योग्य शिक्षकों को समय पर प्रमोशन मिल सके।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव रंजना राजगुरु, महानिदेशक दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक मुकुल कुमार सती, निदेशक बेसिक अजय नौडियाल, निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.