BIG BREAKING : इंडिगो का ऑपरेशनल संकट गहराया. 400+ उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट्स पर हाहाकार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo गहरे ऑपरेशनल संकट में है। आज 400 से ज्यादा उड़ानें देशभर में रद्द, यात्री फंसे, एयरपोर्ट्स पर भारी अव्यवस्था।

इंडिगो अधिकारियों को तलब किया गया।
नियामक ने कहा एयरलाइन सुधारात्मक कदमों पर काम करे,और 10 फरवरी 2026 तक सामान्य संचालन बहाल करने की उम्मीद जताई है।

यात्रियों को चेतावनी

दिल्ली एयरपोर्ट ने Passenger Advisory जारी की “ऑपरेशनल चुनौतियों के कारण कई घरेलू उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन।”
यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील।

संकट के कारण

पायलट/क्रू Duty Time नियमों का नया कठोर लागू होना

स्टाफ की कमी और रोस्टर मिसमैनेजमेंट

पिछले 48 घंटों में रद्द उड़ानों का भारी बैकलॉग

नवंबर 2025 में भी 1,232 उड़ानें रद्द. DGCA पहले से जांच में

देश के बड़े एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे में अफरा-तफरी,बोर्डिंग लाइनें लंबी, बैगेज बेल्ट पर भीड़, कई यात्रियों की कनेक्टिंग उड़ानें छूटीं।

इंडिगो का दावा

“हम corrective measures पर काम कर रहे हैं। ऑपरेशन जल्द स्थिर होंगे। 10 फरवरी तक सामान्य संचालन की उम्मीद।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.