इनवेस्टमेंट बैंकिंग में करियर का सुनहरा मौका, टाइम्स प्रो ने दिया बड़ा ऑफर

देहरादून। गुरु राम राय पीजी कॉलेज में 29 नवंबर 2025 को टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की पहल टाइम्स प्रो द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं से रूबरू कराना रहा।

भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. मनोज बलोनी ने सभी विद्यार्थियों को रोजगार से जुड़े मापदंडों, कंपनियों की अपेक्षाओं और उपलब्ध करियर लाभों के बारे में मार्गदर्शन दिया। टाइम्स ग्रुप के मैनेजर भगत सिंह ने इनवेस्टमेंट बैंकिंग क्षेत्र में कैरियर संभावनाओं और उपलब्ध पदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।

कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए सर्वोत्तम अवसर चुनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ज्योति और सह-संचालन डॉ. महेश कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अनीता मालियांन, डॉ. आनंद सिंह राणा, डॉ. अरविंद नौटियाल, डॉ. अनीता मनोरी ध्यानी एवं श्री भारत मोहन जखमोला ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.