न्यू इंडिया की तरफ बड़ा कदम! भाजपा नेता ने युवाओं को दिया नेतृत्व का मंत्र

रूड़की में आयोजित रोटरी यूथ लीडरशिप एकेडमी (RYLA) कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण संदेश सामने आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास देश के भविष्य के लिए अनिवार्य है।

सेंट जॉन्स स्कूल, रूड़की में रूड़की मिडटाउन क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को युवाओं के व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल को निखारने का प्रभावी माध्यम बताया गया। अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल युवा पीढ़ी को मजबूत नेतृत्व गुणों से परिचित कराते हैं, बल्कि उन्हें देश निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “न्यू इंडिया” और “युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की अग्रिम पंक्ति में लाने” के संकल्प को पूरा करने में ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला महामंत्री ने आयोजन टीम, शिक्षकों और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सक्षम और सजग युवा ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.