सूफी संत बाबा गरीब शाह की दरगाह पर हजारों की भीड़—अखिल भारतीय सद्भाव का अनोखा नज़ारा

रुड़की। पिरान कलियर शरीफ में सूफी संत बाबा गरीब शाह का 25वां सालाना उर्स बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दरगाह परिसर में सुबह फातिहा खानी, तिलावत-ए-क़ुरान, लंगर और नियाज़ की व्यवस्था की गई। महफिल-ए-समा के दौरान देश की सलामती और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं की गईं।

कार्यक्रम में सभी धर्मों के अकीदतमंद बड़ी संख्या में पहुंचे। हरिद्वार लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सद्भावना सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया है। बाबा गरीब शाह ने भी अपना संपूर्ण जीवन मानवता, शिक्षा और एकता को समर्पित किया।

दरगाह के गद्दीनशीन एवं प्रबंधक रमजान बाबा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य मेहमानों की दस्तारबंदी कर सम्मानित किया और तबर्रुक भेंट किया। इस अवसर पर राव हामिद अली, हाफिज इनाम, राव गुलाम फरीद, अब्दुल रहमान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.