धीरेंद्र प्रताप का गणेश गोदियाल ने माला पहनाकर किया अभिनंदन

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य आंदोलनकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप का पार्टी मुख्यालय में पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि जब धीरेंद्र प्रताप, श्री गोदियाल को अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट करने पहुंचे, तो गोदियाल ने शिष्टाचारपूर्वक कहा कि “यह राज्य आंदोलनकारियों की बदौलत बना है, इसलिए सम्मान उनका होना चाहिए।” इसी भावना के साथ उन्होंने तत्काल माला मंगवाकर धीरेंद्र प्रताप का अभिनंदन किया और उत्तराखंड आंदोलन में उनके योगदान की सराहना की।

जवाब में धीरेंद्र प्रताप ने गणेश गोदियाल को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए पार्टी अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत वे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिले और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें पुष्प भेंट किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.