कोकराझार में बम ब्लास्ट से दहला रेलवे ट्रैक, आठ ट्रेनें रुकीं – जानिए पूरा मामला

असम के कोकराझार जिले में आधी रात हुए बम विस्फोट से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। यह धमाका अलीपुरद्वार डिवीजन, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) के क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि घटना रात करीब 1:00 बजे की है, जब एक मालगाड़ी आप आजरा शुगर सलाकाटी और कोकराझार के बीच से गुजर रही थी। ट्रेन मैनेजर ने तेज झटके महसूस किए और तुरंत ट्रेन रोक दी। जांच में पता चला कि संदिग्ध बम विस्फोट से रेलवे ट्रैक और स्लीपर को नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य पुलिस, आरपीएफ और इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह तक रेलवे कर्मियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कर सुबह 5:25 बजे ट्रैक को दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया। हालांकि विस्फोट की वजह से करीब आठ ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

फिलहाल ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने में जुटी हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.