देहरादून। बुधवार को JBIT इंस्टीट्यूट के संस्थापक श्री एल.डी. सिंघल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, देहरादून के सहयोग से परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रोफेसर जगमोहन राणा (पूर्व सदस्य, उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) ने छात्रों को एल.डी. सिंघल जी के जीवन परिचय और उनके योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंघल जी ने शिक्षा को समाज upliftment का साधन बनाया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की।
विशिष्ट अतिथि श्री मोहन खत्री (कोषाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड) ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए JBIT परिवार का आभार जताया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह किसी पीड़ित परिवार के जीवन में नई खुशियां भर देता है। उन्होंने छात्रों को हर तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के प्रभारी महासचिव श्री हरीश शर्मा, संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती हेमलता सिंघल, वाइस चेयरमैन श्री संदीप सिंघल, सेक्रेट्री श्री रजत सिंघल, प्रोफेसर अनीता रावत (पूर्व निदेशक, यू-सर्क), डॉ. संदीप कालिया, सुमित सांगवान, प्रीति आनंद, अंकित चौहान, शिवानी चौधरी समेत संस्थान के छात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मोहम्मद इमरान खान द्वारा किया गया। इस दौरान छात्रों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से कुल 120 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे रेड क्रॉस सोसायटी को सौंपा गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि सिंघल जी की शिक्षा और सेवा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए JBIT समाज के प्रति अपने योगदान को लगातार जारी रखेग।