देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सांसद श्री माणिकम टैगोर का देहरादून आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने उनका हार्दिक अभिनंदन करते हुए उन्हें उत्तराखंड की परंपरा और गौरव का प्रतीक रणसिंघा भेंट किया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरेंद्र शर्मा, दीप बोहरा, संदीप चमोली, वीरेंद्र पोखरियाल, अजय सिंह, भरत शर्मा, कैलाश बाल्मीकि, भूपेंद्र नेगी, राहुल प्रताप लक्की, कुलदीप कोहली, अर्जुन सोनकर, जाहिद अंसारी एवं एतात खान उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा आने वाले समय में कांग्रेस की नीतियों और विचारों को जनता तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।