देहरादून । प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश आज आपदा ग्रस्त है इस बार मानसून का भयावह रूप सबने देखा, उत्तरकाशी धराली से चमोली के थराली तक पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग हर जगह सिर्फ़ तबाही का मंजर है। आपदाप्रबंधन जिसके लिए एक पूर्णकालीन व्यक्ति चाहिए जो आपदा प्रबंधन को देख सके। आज महीना होने वाला है अभी तक राहत बचाव कार्य पूर्ण नहीं हुआ, कई लोग अपनों को ढूँढ रहे हैं ।
कांग्रेस की प्रवक्ता डा. प्रतिमा सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में लगातार बादल फटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बावजूद सरकार बेपरवाह बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि विस्थापन की कोई नीति नहीं है, मुआवज़े के नाम पर सरकार आम जन का मज़ाक उड़ा रही है। लोगो ने अपनों को खोया घर बार व्यवसाय सब खत्म हो गया और सरकार मुआवज़े के नाम पर जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार होते हुए भी अब तक केंद्र से कोई भी स्पेशल पैकेज नहीं मिला है, प्रेस रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र पहले निरीक्षण करेगी फिर तय करेगी की क्या देना है । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को केंद्र से अनुरोध करना चाहिए की प्रदेश को आपदाग्रस्त प्रदेश घोषित कर दिया जाये।