Nainital Police: जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रह्लाद नारायण मीणा ने मंगलवार देर रात करीब 1 बजे 31 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस स्थानांतरण से कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदल गए हैं और उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस लाइन से बनभूलपुरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उमेश कुमार मलिक को भवाली से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ, प्रकाश मेहरा को खैरना चौकी से प्रभारी भवाली, विजय मेहता को कालाढूंगी से प्रभारी कालाढूंगी और विपिन पांडे को सीसीटीएनएस सम्मन सेल से एफएफयू-एसआईएस भेजा गया है। वहीं रजत कसाना को सीसीटीएनएस संबंध सेल से प्रभारी सीसीटीएनएस-सम्मन सेल और हरपाल को साइबर सेल डीसीआरबी से प्रभारी एसओजी-एनटीएफ साइबर सेल बनाया गया है।
इसके अलावा, उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। मनोज नयाल को वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर से तल्लीताल थानाध्यक्ष, विजय नेगी को पुलिस लाइन से बेतालघाट थानाध्यक्ष, पंकज जोशी को काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक कालाढूंगी और विमल मिश्रा को भीमताल से काठगोदाम थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संजीत राठौड़ को प्रभारी एसओजी से भीमताल थानाध्यक्ष, विजय कुमार को धानाचूली चौकी से राजपुर, हरजीत सिंह को मुखानी से धारी चौकी प्रभारी और मनोज सिंह को लामाचौड़ से क्वारब भेजा गया है। इसी क्रम में नरेंद्र कुमार को मुखानी से लामाचौड़, हर्ष बहादुर पाल को कैंची से खैरना, रमेश चंद्र पंत को ओखलकांडा से कैंची और मोहन सोन को एएनटीएफ से ओखलकांडा भेजा गया है।
इसके साथ ही देवेंद्र राणा को तल्लीताल से कोटाबाग, नीरज कुमार को बनभूलपुरा से चौकी देखरेख बनभूलपुरा, सुनील गोस्वामी को चोरगलिया से कुंवरपुर, सुशील जोशी को बनभूलपुरा से वरिष्ठ उप निरीक्षक बनभूलपुरा और फिरोज आलम को साइबर सेल से एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी ने इस व्यापक तबादले को पुलिस व्यवस्था में मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है।