ब्रह्माकुमारी बीके गीता ने किया लैब का उदघाटन, फैहराया तिरंगा!

रुड़की-ब्रह्माकुमारीज रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने महावीर इंटरनेशनल स्कूल में स्वाधीनता पर्व पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए ध्वजारोहण किया,साथ ही उन्होंने इस अवसर पर स्कूल में बच्चों के लिए बनाई गई नई प्रयोगशाला लैब का उदघाटन भी किया।इस अवसर पर बीके गीता ने बच्चों को आजादी कैसे मिली, यह बताने के साथ ही उन्हें अमृतबेला उठकर पढाई करने और ईश्वरीय याद में रहकर सदगुण धारण करने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व बीके गीता दीदी ने ब्रह्माकुमारीज के दक्षिण सिविल लाइंस केंद्र में भाई बहनों को पहले ईश्वरीय महावाक्य सुनाये और फिर उनके साथ तिरंगा फैहराया।वही ब्रह्माकुमारीज के महावीर एन्क्लेव केंद्र पर बीके दीपिका व अन्य भाई बहनों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।इस अवसर पर भोपाल सिंह,महेंद्र सिंह सैनी,यशपाल सिंह,श्रीगोपाल नारसन, बीके सपना,बीके पारुल,वर्षा, अमरेश,रेखा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.