After Header-1

प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन, ननों की गिरफ्तारी को बताया ‘राजनीति से प्रेरित’

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “केरल की ननों के साथ अत्यंत खराब व्यवहार किया गया। उन्हें ऐसे आरोपों में फंसाया गया, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्हें पीटा गया और फिर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। यह अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का एक उदाहरण है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।”

प्रियंका गांधी ने इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि केरल की कैथोलिक नन वंदना फ्रांसिस और प्रीति को शुक्रवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर कथित रूप से जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.