असम सीएम हिमंता बिस्व बोले- “मैं बोतल से नहीं, माँ का दूध पीकर पला हूँ, राहुल गांधी को ठेंगा दिखाता हूं”

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। पिछले दिनों राहुल गांधी की असम यात्रा के बाद, जिसमें उन्होंने सरमा को “भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार दिया और कांग्रेस की सरकार आने पर जेल भेजने की बात कही, सरमा ने ये पलटवार किया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरमा ने असमिया में कहा, “मैं असम का बेटा हूँ, बोतल से दूध पीकर बड़ा नहीं हुआ, मैंने अपनी माँ का दूध पिया है। मैं राहुल गांधी को ठेंगा दिखाता हूँ।”

सरमा ने राहुल के बयानों को “भड़काऊ” बताते हुए आरोप लगाया कि उनकी असम यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों ने ग्वालपाड़ा जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हिंसा को बढ़ावा दिया, जिसमें 21 पुलिसकर्मी घायल हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले असम में कांग्रेस ने एक सभा आयोजित की। अगर उसमे साहस था वह गुवाहाटी में करती । लेकिन उसने एक मुसलमान बहुत इलाका चुना जहां बहुत सारे घुसपेठिया रह रहे हैं । सरमा ने कहा कि राहुल के बयानों की जांच होगी और साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह विवाद 2026 के असम विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ती सियासी तनातनी को दर्शाता है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार और हिंसा भड़काने के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
इससे असम की राजनीति में तनाव और बढ़ा सकता है, खासकर तब जब चुनाव नजदीक हैं। सरमा का यह बयान उनके समर्थकों में जोश भर सकता है, जबकि कांग्रेस इसे भाजपा की बौखलाहट के रूप में पेश कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.