After Header-1

गांव की महिलाओं की 50 रुपये प्रति माह अब बढ़कर हुई 200 रुपये प्रति माह

बागेश्वर। गरुड़ के अयारतोली गांव के विजय मसाला समूह से जुड़ी महिलाएं दूध बेचकर आय अर्जित करने के साध-साथ बचत के रुपयों से कारोबार को भी बढ़ा रहीं हैं। महिलाओं के धन प्रबंधन से गांव के अन्य लोगों को भी लाभ मिल रहा है। समूह से जुड़ी 11 महिलाओं ने बचत की शुरूआत 50 रुपये प्रति माह से की थी, जो अब बढ़कर 200 रुपये हो गई है।

2015 में गठित हुए विजय मसाला महिला समूह की शुरूआत में महिलाओं ने घरों में लहसुन, अदरक, हल्दी, प्याज आदि का उत्पादन शंरू किया। इन मसालों को बचकर होने वाली आय से हर महीने 50 रुपये जमा करने शुरू किए। धीरे-धीरे इसी धन के उपयोग से पशुपालन शूरू किया। समूह की प्रत्येक सदस्य दो से तीन किलो दूध रोजाना बेचती हैं। सभी महिलाएं हर महीने रुपये जमा करती हैं।

समूह की कोषाध्यक्ष रूपा नेगी बताती हैं कि खेतीबाड़ी, पशुपालन , मसाले आदि से अच्छी कमाई हो जाती है। सभी महिलाएं हर महीने रुपये जमा करती हैं। जरूरत पड़ने पर समूह सदस्य को बगैर ब्याज के जरूरत अनुसार रुपये दिए जाते हैं। अन्य लोगों को भी जरूरत पड़ने पर न्यूनतम ब्याज में मदद को जाती है। समूह के खाते में एक लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.