After Header-1

अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में अब तक 265 शव बरामद, पीएम मोदी ने घटनास्थल का किया दौरा

अहमदाबाद। शुक्रवार को अहमदाबाद में हुए भयावह विमान दुर्घटना में अब तक 265 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। यह दुर्घटना एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे और सबसे पहले विमान दुर्घटना के स्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों से बात की और हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके बाद, पीएम मोदी सिविल अस्पताल भी गए, जहां वे पीड़ितों के परिजनों से मिले। पीएम मोदी ने करीब 10 मिनट अस्पताल में रहकर पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जताई और उन्हें इस कठिन समय में साहस बनाए रखने का संदेश दिया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और जल्द ही इसकी पूरी रिपोर्ट पेश की जाएगी।  घटनास्थल पर सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के अधिकारी भी मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिए। इस दुखद घटना ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.